चौदह दिनों बाद आबूधाबी से गांव पहुंचा युवक का शव

बरमदिया निवासी रविंद्र कुमार (21) पिता ताराचंद साह का शव चौदह दिनों बाद रविवार रात उसके गांव पहुंचा.

चकिया.थाना क्षेत्र के बरमदिया निवासी रविंद्र कुमार (21) पिता ताराचंद साह का शव चौदह दिनों बाद रविवार रात उसके गांव पहुंचा.रविन्द्र की मौत बीते 23 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के आबूधाबी में सड़क दुघर्टना में हो गई थी. शव को भारत लाने में मृतक के परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.अंत्तोगत्वा रविवार रात बनारस के रास्ते उसके शव को बरमदिया लाया गया. युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक के परिजन अपने कमाऊ पूत को खोने से काफी आहत दिखाई दिए.शव के साथ उसका चचेरा भाई धीरज भी आया.जिसने युवक की मौत से संबंधित बातें परिजनों को बताई.युवक दो साल के परमिट पर आबूधाबी गया था.सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.युवक की मौत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >