नदी के पानी में डूबने से किशोर की मौत

बिहार के छौड़ादानो में पसाह नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।

छौड़ादानो . प्रखंड के दरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत भतनहिया गांव में गुरुवार को पसाह नदी की पानी में डूब जाने से एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान भतनहिया वार्ड नम्बर 11 निवासी सुनील कुमार गुप्ता के ज्येष्ठ पुत्र साक्षर कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह सुनील कुमार गुप्ता के पट्टीदारी में एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी. साक्षर कुमार उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने गया था. दाह संस्कार सम्पन्न होने के बाद कुछ लड़कों के साथ वह पसाह नदी में स्नान करने चला गया. नहाने के क्रम में वह नदी की तेज धार में बहने लगा. उसको डूबता देख उसके साथ गए लड़कों ने शोर मचाना शुरु किया. शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और तुरंत नदी में उसकी तालाश शुरु कर दी गई. कई नौजवान और गोताखोर उसकी तलाश में जुट गए. लेकिन सफलता नहीं मिली. एसडीआरएफ ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को नदी से बरामद कर लिया जो घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी के अंदर मिट्टी में धंसा हुआ था. मौके पर सीओ रंजन बैठा, भतनहिया पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार यादव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >