किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

एक गांव में किशोरी को अगवा कर दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है.

मधुबन (पूचं) थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा कर दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. आरोपियों ने घटना के बाद पीड़िता का अश्लील फोटो-वीडियो भी वायरल कर दिया. घटना की शिकायत करने पर पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी थी. पीड़िता की मां ने थाने में गांव के ही चार युवकों के विरुद्ध लिखित शिकायत की है. उसमें बताया गया है कि 27 अक्तूबर को पीड़िता शौच करने जा रही थी. इसी दौरान चार युवकों ने अगवा कर दुष्कर्म किया. दो दिनों तक अपने कब्जे में रखा. दो दिनों के बाद बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर फरार हो गये. प्रतिष्ठा के भय व डर से वे लोग चुप रह गये. मोबाइल पर उसकी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी. फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >