किशोरी ने गले में फंदा लगा की आत्महत्या

पकड़ीदयाल थाना अंतर्गत रमपुरवा गांव में एक किशोरी ने गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली.

मोतिहारी . पकड़ीदयाल थाना अंतर्गत रमपुरवा गांव में एक किशोरी ने गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली. मृतका अंशु कुमारी (15) रमपुरवा गांव निवासी गणेश मुखिया की पुत्री थी. उसका शव घर में फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >