सरकारी स्कूलों में पहुंचीं डॉक्टरों की टीम, बच्चों की मुफ्त जांच के साथ टीबी से बचाव की दी जानकारी

हरपुर पंचायत के सरकारी स्कूलों में आयोजित मेडिकल कैंप में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टीबी के लक्षणों और बचाव के बारे में जानकारी दी गई। जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।

School Medical Camp: सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को हरपुर पंचायत के विभिन्न स्कूलों में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया. मुख्य कार्यक्रम आदापुर प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, हरपुर उतरी टोला में हुआ, जहां बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं.

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन

कैंप को संबोधित करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदापुर की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूजा कुमारी ने बताया कि यह शिविर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया है.

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य बच्चों की समय पर स्वास्थ्य जांच, गंभीर बीमारियों की पहचान, मुफ्त उपचार और बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

बच्चों को बताए गए टीबी के प्रमुख लक्षण

सहायक चिकित्साकर्मी प्रिया रानी ने विद्यार्थियों को टीबी के शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, शाम के समय हल्का बुखार, रात में अत्यधिक पसीना या बिना कारण तेजी से वजन कम होना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए.

स्वास्थ्य जांच के बाद दी गई मुफ्त दवाएं

डॉ. पूजा कुमारी ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की. वहीं मेडिकल स्टाफ पप्पू कुमार राय ने आवश्यकतानुसार बच्चों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं.

शिक्षकों और विद्यार्थियों की रही भागीदारी

शिविर का संचालन विद्यालय के प्रधान शिक्षक शिव शंकर गिरि ने किया.

इस अवसर पर शिक्षक विनोद कुमार, राहुल कुमार, जियाउल हक, रंजीत कुमार पाठक, शामशाद आलम, विवेक कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे. वहीं शिपराज कुमार, सूरज कुमार, सुमन कुमार, राधिका कुमारी, खुश्बू कुमारी, खुशी कुमारी, नाजमीन खातून, साजदा खातून, रुफैजा खातून, चांदनी कुमारी, रागिनी कुमारी, काजल कुमारी, रेशमी कुमारी और सलोनी कुमारी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य शिविर में भाग लिया.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Aaruni Thakur

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >