पेड़ से टकराने के बाद कार धू-धूकर जली, चालक की स्थिति गंभीर

डिजायर कार पेड़ से टकराकर जल गयी.

कल्याणपुर. कल्याणपुर-राजपुर पथ पर खोखरा चौक से दो सौ मीटर दूर स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकराकर जल गयी. वहीं, चालक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार घायल चालक केसरिया थाना क्षेत्र की रदरमाहा पंचायत के भुसौलवा गांव के शैलेंद्र सिंह के पुत्र 25 वर्षीय राहुल सिंह अपनी कार से कल्याणपुर की तरफ से घर जा रहे थे. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंच कर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर ले गयी. वहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया. कार में आग लगते यातायात बाधित हो गया. सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. इसके बाद जाम हटा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >