मधुबन प्रखंड में सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति, अब सुमन कुमार सिंह संभालेंगे यह अहम जिम्मेदारी

शिवहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद लवली आनंद ने मधुबन प्रखंड के लिए सुमन कुमार सिंह को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. यह नियुक्ति विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. अधिकारियों को सांसद प्रतिनिधि को पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं.

Madhuban Sansad Pratinidhi: शिवहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद लवली आनंद ने मधुबन प्रखंड के लिए नारायणपुर निवासी सुमन कुमार सिंह को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस संबंध में सांसद ने आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर प्रशासन को भी इसकी सूचना भेज दी है.

सांसद की अनुपस्थिति में निभाएंगे जिम्मेदारी

जारी पत्र के अनुसार, सांसद की अनुपस्थिति में सुमन कुमार सिंह संसदीय क्षेत्र से संबंधित विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे. इसके साथ ही वे विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में सांसद के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे.

अधिकारियों को सहयोग का निर्देश

सांसद लवली आनंद ने मधुबन के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को निर्देश दिया है कि सांसद प्रतिनिधि को सभी आवश्यक प्रशासनिक कार्यों में समुचित सहयोग उपलब्ध कराया जाए.

नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा मधुबन थाना प्रभारी को भी भेजी गई है.

समर्थकों ने दी बधाई

सुमन कुमार सिंह के सांसद प्रतिनिधि मनोनीत होने पर जदयू के जिलाध्यक्ष भरत पटेल, प्रखंड अध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार, वैद्यनाथ प्रसाद, मुकेश पटेल, अमरेंद्र सिंह, मुन्ना सहित कई नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shashi chandra tiwary

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >