2 धुर जमीन के लिए मां की गंडासे से काटकर हत्या, हफ्ते भर पहले ही आया था जेल से बाहर

बिहार के डुमरियाघाट में दो धुर जमीन के विवाद में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Son Kills Mother: पूर्वी चंपारण में समाज और पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात पूर्वी चंपारण के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र से सामने आई है. सरेया बदुराहां गांव में महज 2 धुर जमीन के टुकड़े के लिए एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की गंडासे से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. दिल नहला देने वाली इस घटना का सबसे सनसनीखेज पहलू यह है कि आरोपी बेटा एक हफ्ते पहले ही मारपीट के मामले में जेल से छूटकर आया था और आते ही उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला.

2 धुर जमीन के लिए चल रहा था पारिवारिक विवाद

जानकारी के अनुसार, सरेया बदुराहां (वार्ड नंबर 12) निवासी जीवित महतो के छोटे बेटे धर्मदेव महतो और उसके बड़े भाई कमलदेव महतो के बीच मां पार्वती देवी के हिस्से वाली दो धुर जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. इस जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच पहले भी कई बार तीखी झड़प और मारपीट हो चुकी थी.

जेल से लौटते ही रची हत्या की साजिश

पूर्व में हुई मारपीट की घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी धर्मदेव महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. महज एक सप्ताह पूर्व ही वह जेल से जमानत पर छूटकर वापस घर आया था. घर पहुंचते ही उसने अपनी बूढ़ी मां को निशाना बनाया और गंडासे से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया.

पोखर से हत्या में इस्तेमाल गंडासा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही डुमरियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कलयुगी बेटे धर्मदेव महतो को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल के पास स्थित एक पोखर से हत्या में इस्तेमाल किया गया गंडासा बरामद कर लिया गया है. मृतका के बड़े बेटे कमलदेव महतो के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है. शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें... पीएचसी में नवजात की मौत पर हंगामा, आरोप- 'इलाज छोड़ मोबाइल चला रही थीं नर्सें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमोद कुमार ठाकर

अमोद विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबरों पर हमेशा पैनी निगाह रखने वाले अमोद को क्षेत्रीय मुद्दों और स्थानीय जनसरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाना जाता है. वर्तमान में ये डिजिटल पत्रकारिता में अपना योगदान दे रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >