Motihari: सीमा पर जवानों ने एक दूसरे का खिलाई मिठाई, बांटा प्यार

सशस्त्र सीमा बल 47 वीं वाहिनी के मुख्यालय में सोमवार को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

Motihari: रक्सौल.भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल 47 वीं वाहिनी के मुख्यालय में सोमवार को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. 47वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में एसएसबी के अधिकारी, बल कार्मिक एवं संदीक्षा सदस्याओं के द्वारा मिलकर दीपावली का त्योहार मनाया गया. दीपावली के अवसर पर अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए कमांडेंट संजय पाण्डेय ने कहा कि देश की सेवा के लिए अपने घर से हजारों किलोमीटर की दूरी पर हमारे बल सदस्य तैनात हैं. हम भारत माता की संतान है और जहां हमारी ड्यूटी है, वहीं हमारा घर है. इसलिए, यह नहीं सोचना है कि हम अपने घर से दूर दीपावली मना रहे है, पूरा भारत हमारा घर है और हम सभी जहां भी तैनात हो, अपने घर के जैसे ही पर्व की खुशी साझा करते है. सभी बल सदस्यों को शुभकामना संदेश देने के बाद कार्यक्रम की शुरूआत एसएसबी 47 वीं वाहिनी के संदीक्षा की अध्यक्षा पारूल पाण्डेय के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत की गई. इस दौरान उपस्थित समस्त अधिकारीगण, जवान एवं जवानों के परिवारजनों ने मिट्टी के दिया एवं मोमबतियां जलाई, जिसके उपरांत आतिशबाजी की गई जिससे आसमान में देशभक्ति के रंग बिखरते पटाखे गूंज उठे. इस दौरान कई तरह के मनोरंजनार्थ गतिविधि का भी आयोजन किया गया. जिसमें एसएसबी के जवानों और उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया. जिसमें मुख्य रूप से म्यूजिकल चेयर, लेमन एंड स्पून रेस व डांडिया का आयोजन किया गया. इसके अलावे, सीमा की अलग-अलग चौकियों पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भी बॉर्डर पर दीपावली मनाई. मौके पर उप कमांडेंट दीपक कृष्ण, खेम राज, सहायक कमांडेंट दिनकर त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >