रक्सौल सीमा पर नेपाल एपीएफ का बड़ा अभियान, 23 लाख से अधिक के तस्करी के सामान जब्त

नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) ने भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल क्षेत्र में एक बड़ा अभियान चलाकर करीब 23.5 लाख नेपाली रुपये मूल्य के तस्करी के सामान और वाहनों को जब्त किया है. यह अभियान सीमावर्ती इलाकों में दो दिनों तक चला, जिसमें कपड़े, शराब, हार्डवेयर, वाहन आदि जब्त किए गए.

Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है. पर्सा स्थित 13वीं वाहिनी मुख्यालय की टीम ने दो दिनों तक चले विशेष अभियान में करीब 23 लाख 58 हजार 90 नेपाली रुपये मूल्य के तस्करी के सामान और वाहनों को जब्त कर वीरगंज कस्टम कार्यालय को सौंप दिया है.

 सीमा क्षेत्र में दो दिनों तक चला विशेष अभियान

नेपाल एपीएफ पुलिस के अनुसार 2 और 3 अगस्त को सीमा सुरक्षा गुल्म वीरगंज, भिखमपुर तथा बीओपी सिर्सिया की संयुक्त टीम ने विशेष सूचना के आधार पर पर्सा जिले के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच और निगरानी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध रूप से नेपाल लाए जा रहे सामानों को जब्त किया गया.

कपड़े, शराब, हार्डवेयर और वाहन किए गए जब्त

छापेमारी के दौरान कपड़े, फल, हार्डवेयर सामग्री, कंप्यूटर के सीपीयू प्रोसेसर, मोटरसाइकिल के पार्ट्स, किराना सामग्री, कॉस्मेटिक उत्पाद तथा शराब सहित विभिन्न सामान बरामद किए गए. इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे मैजिक वैन, टांगा और घोड़े को भी जब्त कर लिया गया.

कई सीमावर्ती इलाकों में हुई कार्रवाई

कार्रवाई वीरगंज महानगरपालिका के वार्ड संख्या 14 गंडक चौक, वार्ड संख्या 16 इनरवा, भगवा तथा वार्ड संख्या 1 छपकैया समेत कई सीमावर्ती इलाकों में की गई. अभियान के दौरान सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई.

वीरगंज कस्टम को सौंपे गए जब्त सामान

नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी मोहनराज निरौला ने बताया कि जब्त किए गए सभी सामान और वाहनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए वीरगंज कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र प्रहरी की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: बगहा में 90 हजार की लूट का मामला फर्जी निकला, कलेक्शन एजेंट समेत तीन गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >