Motihari: ऑटो व बाइक की टक्कर में घायल शिवहर के युवक की मौत

जरदहा गांव में सोमवार रात बाइक व ऑटो के बीच टक्कर में घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

Motihari: पताही . थाना क्षेत्र के जरदहा गांव में सोमवार रात बाइक व ऑटो के बीच टक्कर में घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक सुखदेव बैठा (45) शिवहर जिले के पिपराही महुआ अमवा कला के जागा बैठा का पुत्र था. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जाता है कि सुखदेव अपने घर शिवहर से पताही होते हुए ढाका जा रहा था. इस दौरान जरदाहां गांव के पास सामने से आ रही ऑटो से उसकी बाइक टकरा गयी. हादसे में सुखदेव गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे ढाका के एक ढका के लेकर गये. उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष विनित कुमार ने कहा कि परिजन के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >