Shahar Mein Aaj: आज थानों में लगेगा ‘भू-समाधान शिविर’, डीएम करेंगे डीटीओ दफ्तर की जांच, जाने आज के कार्यक्रम

Shahar Mein Aaj: मोतिहारी में 16 मई को सुबह से वट सावित्री की पूजा हो रही है. वहीं 11:30 बजे थानों में भू-समाधान शिविर लगेगा, शाम 4 बजे डीएम डीटीओ दफ्तर जांचेंगे और 5 बजे आरएसएस की गोष्ठी होगी. पढ़ें पूरी खबर…

Shahar Mein Aaj: पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के निवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए शनिवार, 16 मई का दिन धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों से भरा रहेगा. आज जहां शहर और ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही आस्था का माहौल है, वहीं जिला प्रशासन भी भूमि विवादों के निपटारे और सरकारी कार्यालयों के औचक निरीक्षण को लेकर पूरी तरह रेडी मोड में है.

आज के प्रमुख कार्यक्रम और गतिविधियां (16 मई)

  • वट सावित्री व्रत (धार्मिक अनुष्ठान)
  • समय: सुबह से ही शुरू.
  • स्थान: जिले के सभी प्रमुख बरगद (वट) वृक्ष स्थल.
  • विवरण: अखंड सौभाग्य की कामना का महापर्व ‘वट सावित्री’ आज श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है. अहले सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना और परिक्रमा करने के लिए जुटने लगी हैं.

  • सभी थानों में ‘थाना भू-समाधान शिविर’
  • समय: पूर्वाह्न 11:30 बजे से.
  • स्थान: मोतिहारी जिले के सभी स्थानीय थाने.
  • विवरण: भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन के लिए सरकार के निर्देश पर आज विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. अंचलाधिकारी (CO) और थाना प्रभारी की मौजूदगी में जनता की शिकायतों को सुना जाएगा और मौके पर ही रैयती व अन्य भूमि संबंधी विवादों को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा.

  • डीएम करेंगे डीटीओ कार्यालय का निरीक्षण
  • समय: अपराह्न 04:00 बजे.
  • स्थान: जिला परिवहन कार्यालय (DTO Office), मोतिहारी.
  • विवरण: जिलाधिकारी (DM) आज शाम को डीटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण करेंगे. इस दौरान कार्यालय के कामकाज, फाइलों के रख-रखाव, राजस्व संग्रह और आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी. लापरवाही मिलने पर ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई भी हो सकती है.

  • RSS द्वारा प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन
  • समय: शाम 05:00 बजे.
  • स्थान: रामभवन राम यमुना प्रसाद रिसोर्ट, मोतिहारी.
  • विवरण: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा शहर के प्रबुद्ध और प्रमुख नागरिकों के साथ एक विशेष विचार गोष्ठी (बैठक) का आयोजन किया गया है. इसमें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें शहर के कई नामचीन लोग शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >