Motihari: स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विद्यालयों में स्काउटिंग गाइडिंग क्रियाशीलन के उद्देश्य से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर उर्दू में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.

Motihari: बंजरिया. विद्यालयों में स्काउटिंग गाइडिंग क्रियाशीलन के उद्देश्य से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर उर्दू में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 260 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण की समाप्ति पर बुधवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. जिला परिषद सदस्य ई. तौसीफुर्रहमान ने कहा कि स्काउटिंग छात्रों के मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास के माध्यम से युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने एक अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक अभियान है. वहीं डा. अकील अहमद ने छात्रों को स्काउटिंग गाइडिंग के नियम, प्रतिबद्धता और इसके मुख्य उद्देश्य की विस्तृत चर्चा की. मौके पर शिक्षक अजीत कुमार, शिक्षिका रेखा कुमारी, निकहत अफरोज, आलोक कुमार, खुर्शीद आलम, दिप्ती देव आदि ने संबोधित किए. कार्यक्रम के अंत में वर्ग 5 से 8 के कुल 260 प्रतिभागियों के स्काउट गाइड प्रवेश प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajnikhil banjriya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >