पूर्वी चंपारण के नए जिलाधिकारी बने सौरभ सुमन यादव, 2019 बैच के IAS ने संभाला DM का पदभार

आईएएस 2019 बैच के अधिकारी सौरभ सुमन यादव ने पूर्वी चंपारण के नए जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने जन शिकायतों के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही.

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

Motihari DM: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2019 बैच के अधिकारी सौरभ सुमन यादव ने सोमवार को पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार ग्रहण के दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे.

अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रहण किया पदभार

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) मो. सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता प्रेमलता, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर रहेगा फोकस

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि जिले के समग्र विकास और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के लिए सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: NH-27 पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल

सरकार की योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिल सके.

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया.

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

सौरभ सुमन यादव ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है. इसके लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई.

यह भी पढ़ें: सुगौली चीनी मिल के संचालन और किसान हितों पर विधायक ने की उच्चस्तरीय बैठक

कानून-व्यवस्था और सुशासन पर विशेष जोर

नए जिलाधिकारी ने जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की बात कही. उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

साथ ही आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका संवेदनशील और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में कांग्रेस का हल्लाबोल, नीट पेपर लीक और महंगाई को लेकर प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >