रेलवे ने बदला सत्याग्रह एक्सप्रेस का रास्ता, यात्रा से पहले जरूर पढ़ें अपडेट

गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशन पर प्री एनआई, एनआई वर्क और सीआरएस निरीक्षण के कारण रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. 21 जुलाई को सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग से न चलकर बदले हुए रूट से चलेगी.

Raxaul News: गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशन के बीच प्री एनआई, एनआई वर्क तथा सीआरएस निरीक्षण को लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इसी क्रम में रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस का रूट भी 21 जुलाई को बदला गया है.

 Satyagrah Express :21 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी सत्याग्रह एक्सप्रेस

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस 21 जुलाई को कप्तानगंज के बाद अपने नियमित मार्ग के बजाय थावे, सिवान और देवरिया सदर होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी. यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के अपडेट की जानकारी लेने की अपील की गई है.

वापसी ट्रेन भी रहेगी नियंत्रित

रेलवे के अनुसार 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस 18 जुलाई को लखनऊ मंडल में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी. वहीं 19 जुलाई को यह ट्रेन मुरादाबाद मंडल में 60 मिनट नियंत्रित रहेगी. रेलवे ने बताया कि गोरखपुर रेलखंड पर चल रहे प्री एनआई, एनआई कार्य और 21 जुलाई को प्रस्तावित सीआरएस निरीक्षण के कारण यह बदलाव किया गया है.

यह भी पढ़ें: CMR आपूर्ति में लापरवाही पर पैक्सों पर सख्ती, 3 से अधिक लॉट बकाया पर नोटिस


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >