रामगढ़वा का नये थानाध्यक्ष बने संजीव मौआर, मुन्ना बने सुगौली का नये पर्यवेक्षी पदाधिकारी

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। संजीव मौआर को रामगढ़वा का नया थानाध्यक्ष और मुन्ना कुमार को सुगौली का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है।

मोतिहारी. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले में बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यकुशलता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है. 2009 बैच के पुलिस इंस्पेक्टर संजीव मौआर को रामगढ़वा थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है. इससे पहले वे सुगौली में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे. वह जिले के मधुबन थाने का थानाध्यक्ष भी रह चुके है. यह नियुक्ति पुलिस मुख्यालय पटना और चंपारण क्षेत्र, बेतिया के पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय से प्राप्त अनुमोदन के बाद की गई है. वहीं 2009 बैच के ही पुलिस इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार को सुगौली का पर्यवेक्षी पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले वह ढाका में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के पद पर तैनात थे. वह सुगौली और चकिया का थानाध्यक्ष एवं मुफसील सर्किल का सर्किल इंस्पेक्टर भी रह चुके हैं. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के इस कदम को जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. उम्मीद है कि नई तैनाती से संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक प्रभावी होगी. बता दें की डीआईजी हरकिशोर राय के द्वारा रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह को निलंबित करने के बाद रामगढ़वा थानाध्यक्ष का पद खाली था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >