मोतिहारी में 18 अगस्त को 59 पंचायतों में सहयोग शिविर, जानिए किस पंचायत में कहां लगेगा कैंप

पूर्वी चंपारण जिले में 18 अगस्त 2026 को सहयोग शिविर आयोजित होंगे, जहां आम नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निपटारा करा सकेंगे. कुल 59 पंचायतों में लगने वाले इन शिविरों में प्रशासन सीधे जनता से जुड़ेगा. टोल फ्री नंबर 1100 पर संपर्क करें या [sahyog.bihar.gov.in](http://sahyog.bihar.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं.

Motihari News: आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निपटारा करने के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर पूर्वी चंपारण जिले में 18 अगस्त 2026 को सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे. जिले के शेष 21 प्रखंडों की कुल 59 पंचायतों में लगने वाले इन शिविरों में आम नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे. डीएम सौरभ सुमन यादव ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने आवंटित प्रखंड और पंचायत में पहुंचकर बीडीओ के साथ समन्वय कर शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया है.

सहयोग शिविर में मिलेंगी ये सुविधाएं

शिविर में आम नागरिक अपनी शिकायत, समस्या और सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे. प्रखंड से पंचायत स्तर तक संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

शिविर से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1100 पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है. नागरिक sahyog.bihar.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे.

इन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर

प्रखंडसहयोग शिविर वाले पंचायत
आदापुरभेरीहारी, बखरी, कोरैया
छौड़ादानोखैरवा, जीतपुर
रामगढ़वामुरला, बेला
रक्सौलपलनवा जगधर, लौकरिया, परसौना तपसी
चिरैयापकड़ी कपूर, रूपहारा, रामपुर दक्षिणी, सेमरा, खरतरी पूर्वी, मिश्रौलिया
ढाकाचंदन बारा, जमुआ, मलकौनिया, पचपकड़ी, झिटकही, भंडार
घोड़ासहनविजयी, समनपुर, लौखान
मधुबनकौरिया, मधुबन उत्तरी, मधुबन दक्षिणी
पताहीपताही पूर्वी, पताही पश्चिमी
बंजरियाफुलवार उत्तरी, फुलवार दक्षिणी
कोटवाजागीराहा, भोपतपुर उत्तरी
मोतिहारीगोढवा, रुलही
सुगौलीश्रीपुर उत्तरी, श्रीपुर दक्षिणी
चकियाबरमदिया, बैशहा
कल्याणपुरराजपुर, शंभू चक, सिसवा पटना, परसौनी वाजिद, कल्याणपुर
केसरियाबथना, मठिया, पश्चिमी सुंदरापुर
मेहसीपरसौनी देवाजीत, महम्मदपुर मझौलिया, उझीलपुर
अरेराजनगदाहा, चटिया चिंतामनपुर
हरसिद्धिहरपुरराय, मुरारपुर, गायघाट
पहाड़पुरपूर्वी सिसवा, इनरवा भार
संग्रामपुरमधुबनी दक्षिणी

डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

डीएम सौरभ सुमन यादव ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने आवंटित प्रखंड और पंचायतों में पहुंचकर संबंधित बीडीओ के साथ समन्वय स्थापित करें. उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाली जनता की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाए और जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

ऑनलाइन भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सहयोग शिविर में पहुंचने के साथ-साथ वे अपनी शिकायतें विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर भी दर्ज कर सकते हैं. किसी भी जानकारी के लिए 1100 टोल फ्री नंबर पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: तेज धूप के बाद मोतिहारी में बारिश, किसानों को भी मिली राहत की उम्मीद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >