Motihari: जनेरवा गांव में निकला रसल वाइपर सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जनेरवा गांव में बुधवार की सुबह घर में विषैला सांप निकलने की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया.

Motihari: गोविंदगंज.जनेरवा गांव में बुधवार की सुबह घर में विषैला सांप निकलने की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया. घर के परिजन अपनी सुरक्षा को ले घर से बाहर निकल गए.अरेराज नगर पंचायत के वार्ड न सात के आत्मजीत कुमार के घर में विषैला सांप निकलने की खबर गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई. जिसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.आनन फानन में इसकी सूचना पर वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रियंका श्याम की नेतृत्व में पहुंची टीम ने काफी मशक्कत से सांप का रेस्क्यू किया. जिसके उपरांत घरवाले व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.पदाधिकारी ने बताया कि रसल वाइपर सांप बहुत ही जहरीला सांप है.पकड़ा गया सांप पूरी तरह स्वस्थ था.पकड़े गए सांप को उसके प्राकृतिक आवास पर छोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >