ट्रैक्टर-टेलर लूटेरा गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, देशी कट्टा, कारतूस जब्त

पुलिस ने चकिया थाना के बारागोबिंद में छापामारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया है,

पकड़ीदयाल. पुलिस ने चकिया थाना के बारागोबिंद में छापामारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक देशी कट्टा व कारतूस बरामद हुआ. गिरफ्तार अपराधी बारा गोबिंद का अनीश कुमार है. डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की जा रही है. पुलिस को सूचना मिली कि गढ़हिया ओपी के सवांगिया तथा चकिया थाना के बारा गोबिंद के पांच-छह अपराधी गिरोह बनाकर ट्रैक्टर-टेलर को लूटते हैं. पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्य अनीश कुमार को उसके घर बारागोबिंद से गिरफ्तार किया. उसने स्वराज ट्रैक्टर टेलर लूटने की बात स्वीकार की तथा पुलिस के समक्ष गिरोह के सदस्यों के नामों का खुलासा किया. अनीश के निशानदेही पर मधुबन से लूटी गई ट्रैक्टर टेलर को केसरिया थाना के डेरवा से बरामद किया गया. अनीश पर मधुबन थाना कांड संख्या 428/28 तथा चकिया थाना कांड संख्या 38/24 में मामला दर्ज है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी कर रही है. छापामारी में गढ़हिया ओपी थानाध्यक्ष राजीव रंजन,पुअनि नसीम हैदर,पीएसआई नवीन कुमार तथा पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >