लापता की बरामदगी को ले पथ जाम

थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के बिंदा सहनी के लापता होने के बाद नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सकुशल बरामदगी को लेकर शनिवार को देवापुर-शिवहर पथ को जाम किया.

पताही. थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के बिंदा सहनी के लापता होने के बाद नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सकुशल बरामदगी को लेकर शनिवार को देवापुर-शिवहर पथ को जाम किया, जिससे करीब एक घंटा वाहनों का आवागमन बंद रहा. सूचना पर पहुंचे पचपकड़ी थाना प्रभारी अंजन कुमार ने लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम को समाप्त करवाया. लापता सहनी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 12 जून 2024 को खेत में काम करने गये थे, जिसके बाद से कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजनों ने आशंका जताया है कि बगल के मक्के के खेत में बिजली का तार लगाया था, जिस तार की करेंट में आने से विंदा सहनी की मौत होने पर खेत वाले ने शव को गायब कर दिया है. थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि लापता बिंदा सहनी का खोज बिन किया जा रहा है. साथ ही डॉग स्कॉर्ट टीम को बुलाया जा रहा है, जिसके सहायता से भी खोज बिन किया जायेगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >