Road Accident: हाई स्पीड ट्रक ने ले ली मासूम की जान, ग्रामीणों ने चालक को किया पुलिस के हवाले

Road Accident: बड़ी खबर मोतिहारी से है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम की जान ले ली. घटना के बाद मासूम के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. इसके साथ ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ट्रक और चालक को पकड़कर थाने ले आई.

Road Accident: बिहार के मोतिहारी में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर सरैया गांव में रविवार को हादसा हुआ, जिसमें 6 वर्षीय मासूम रौशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव निवासी प्रदीप शर्मा के पुत्र के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रौशन सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया. 

ट्रक चालक को पुलिस ले गई थाने

हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और ट्रक के शीशे तोड़ डाले. बाद में चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. इधर, सूचना मिलने पर तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक व चालक को थाने ले जाया गया. 

परिजनों के बीच मचा कोहराम

थानाध्यक्ष ने बताया कि, परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इधर, मासूम की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं. गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि, तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगे और इस हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई की जाए.

(मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट)

Also Read: Indo-Nepal Border: भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात ‘बॉर्डर इंट्रक्शन टीम’ क्या है ? बन चुकी है सुरक्षा की नई दीवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >