Motihari: राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कार्य प्रभावित

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण केसरिया अंचल का राजस्व संबंधित कार्य प्रभावित है.

Motihari: केसरिया. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण केसरिया अंचल का राजस्व संबंधित कार्य प्रभावित है,जिसके कारण राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों के लिए अंचल कार्यालय आने वाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा रहा है. खासकर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जाति/आवासीय प्रमाणपत्र आदि का कार्य पूर्णतः बाधित है. अंचल में तैनात राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार, तौकीर आलम, प्रिंस कुमार, रमण कुमार, नीतीश कुमार, धीरज कुमार व संजय कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि गृह जिला में पोस्टिंग करने, समय-समय पर पद्दोन्नति करने, ग्रेड पे 19 सौ की जगह 28 सौ करने सहित 17 सूत्री मांग को लेकर सात मई से संघ का राज्यव्यापी हड़ताल जारी है, जिसके समर्थन में केसरिया अंचल में तैनात राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं. अंचलाधिकारी पूनम मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल के कारण डोंगल सिस्टम से होने वाला कार्य प्रभावित है. अंचल में तैनात तीन पुराने राजस्व कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ताकि आपदा का कार्य किया जा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >