Motihari: राजस्व कर्मचारी का इलाज के दौरान हुई मौत

चल में कार्यकर्ता राजस्व कर्मचारी उमेश कुमार सिंह का मंगलवार को निधन हो गया.

Motihari: बंजरिया. अंचल में कार्यकर्ता राजस्व कर्मचारी उमेश कुमार सिंह का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने अंतिम सांस पटना स्थित मेदांता अस्पताल में ली. वह मूल रूप से पकड़ीदयाल गवान्द्री के निवासी थे. फिलहाल परिजनों के साथ वह शहर के चांदमारी मोहल्ला में रहते थे. मिली जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी को गोल ब्लाडर में पथरी का शिकायत था. जिसका वह रविवार को शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन कराया, जहां ऑपरेशन के बाद उनका स्थिति बिगड़ती चली गई. जिसके बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. इसी दौरान पटना स्थित मेदांता अस्पताल में उनकी मौत हो गई. वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व दो पुत्री को छोड़ गए हैं. घटना के बाद सभी परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. उमेश कुमार महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविदयालय के भूमि अधिग्रहण में गलत भुगतान को ले सुर्खियों में आये थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >