मरम्मत के बहाने घर में की चोरी, रक्सौल पुलिस ने 24 घंटे में दो युवकों को किया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण के रक्सौल में बिजली विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता के आवास पर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मरम्मत कार्य कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी का अधिकांश माल बरामद किया गया है.

Raxaul Crime News: पूर्वी चंपारण के रक्सौल में बिजली विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता के आवास पर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में मरम्मत कार्य कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गए अधिकांश सोने के आभूषण और नकदी भी बरामद कर ली है.

मरम्मत करने आए युवकों पर हुआ शक

रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि बिजली विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार निराला के आवास पर मरम्मत का काम कर रहे बिरबल कुमार और अभिषेक कुमार पर संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

कचरे के ढेर से बरामद हुए गहने

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कचरे के ढेर में छिपाकर रखे गए करीब 60 ग्राम सोने के आभूषण और 23 हजार रुपये नकद बरामद किए. पुलिस के अनुसार चोरी के दौरान कुल 28 हजार रुपये नकद और सोने के गहने गायब हुए थे.

मामला दर्ज, आगे की जांच जारी

इस मामले में रक्सौल थाना कांड संख्या 343/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और चोरी की बची हुई राशि की बरामदगी के लिए भी प्रयास जारी हैं.

यह भी पढे़ं: बंजरिया में खुला डिग्री कॉलेज, अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >