Motihari : भाजपा महिला मोर्चा ने सरकारी कर्मियों को बांधी राखी

भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों के द्वारा प्रखंड स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित पुरुष पदाधिकारियों को राखी बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया.

मधुबन. भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों के द्वारा प्रखंड स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित पुरूष पदाधिकारियों को राखी बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया.सरकारी सेवा में रहने वाले पदाधिकारी जो ड्यूटी के कारण अपने घर नहीं जा पाते हैं.वैसे पदाधिकारियों को राखी बांधकर महिला मोर्चा की महिलाओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की.राखी बांधने के साथ मिठाईयां भी खिलाई गयी.रक्षा बंधन का पर्व थाना परिसर, अस्पताल,प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मनाया गया.मौके पर चंदा सिंह,उषा गुप्ता, मीरा देवी, राजकुमारी देवी,रेणु देवी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHASHI CHANDRA TIWARY

SHASHI CHANDRA TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >