Motihari: पूजा समितियों को प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य : एसपी

पूजा समितियों को पंडाल निर्माण व प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसके लिए गाइड लाइन जारी किया है.

Motihari: मोतिहारी . पूजा समितियों को पंडाल निर्माण व प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसके लिए गाइड लाइन जारी किया है. कहा है कि प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करना सभी समितियों को अनिवार्य है. लाइसेंस लेने को सभी पूजा समिति संबंधित थाना पर आवेदन दे दें। 24 घंटे के अंदर समितियों को लाइसेंस निर्गत कर दिया जाएगा. लाइसेंस बगैर किसी भी समितियों में मूर्तियां स्थापित नहीं की जाएगी. कहा कि लाइसेंस लेने की कई शर्ते हैं, इसका अनुपालन हर हाल में करना होगा. डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. पूजा पंडाल या निकलने वाली विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर कड़ी कार्रवाई होगी. सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।.अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि पूजा पंडालों के आसपास जाम की समस्या उत्पन्न न हो और महिला व बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहे. इसको लेकर बड़ी संख्या में पूजा पंडालों के आसपास महिला बल की तैनाती की जाएगी. पर्व को लेकर पूरे जिले में पूजा पंडालों के आसपास चार हजार से अधिक पुलिस बल तैनात रहेंगे. 40 क्यूआरटी का गठन किया गया है. बाहर से भी अर्ध सैनिक बलों की पांच कंपनियां आ रही है. पूजा के दौरान उन्हें भी लगाया जाएगा. उन्होंने पूजा समिति व शांति समिति के सदस्यों को पुलिस प्रशासन का सहयोग देने की अपील की है. इधर रविवार को छतौनी थाना परिसर में सदर डीएसपी 1 की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें दशहारा त्योहार को शांति पूर्ण व आपसी सौहार्द के बीच सम्पन्न कराने के लिए उपस्थित लोगों के साथ तैयारी संबंधि विषयों पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में थानाध्यक्ष सुनील कुमार के साथ सभी पुलिस कर्मी व इलाके के गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >