Motihari: आग लगने से पांच लाख की संपत्ति जलकर राख

मनकरवा गांव में बुधवार की दोपहर में वार्ड सदस्य विशुनदेव पासवान उर्फ खोभारी पासवार के किराना दुकान में अचानक आग लगने से करीब पांच लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया.

Motihari: फेनहारा. प्रखंड क्षेत्र के मनकरवा गांव में बुधवार की दोपहर में वार्ड सदस्य विशुनदेव पासवान उर्फ खोभारी पासवार के किराना दुकान में अचानक आग लगने से करीब पांच लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया है. इस अगलगी की घटना में एक कार, एक बाइक, कपड़ा, फर्नीचर, अनाज सहित लगभग 5 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है. वहीं आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. अग्निशमन वाहन और स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया जाता तब तक सभी सामान जल कर पूरी तरह से राख हो गया. वहीं अंचल अधिकारी मनीषा कुमारी ने कहा कि कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दिया जाएगा. घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष नीलम कुमारी ने घटनास्थलों पहुंचकर घटना का जायजा ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SN SATYARTHI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >