देश की स्वतंत्रता व संविधान की सुरक्षा के लिए संघर्ष जरूरी: प्रियंका

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता व संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जरूरी है.

-हर घर अधिकार रैली में बोलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव -सबसे अधिक बेराेजगारी व पलायन की समस्या बिहार में -जाति-धर्म से ऊपर उठ देश के लिए करें अपना वोट – सरकार बनी तो 25 लाख तक इलाज का खर्च सरकार उठायेगी मोतिहारी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता व संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जरूरी है. केंद्र व राज्य की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जाति व धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर वोट हासिल करने वाली सरकार अब वोट चोरी कर सत्ता में काबिज है. प्रियंका गांधी शुक्रवार को मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हर घर अधिकार रैली को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे अधिक बेरोजगारी व पलायन है. इसके लिए 20 साल से सत्ता में काबिज सरकार जिम्मेवार है. कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी, तो 25 लाख तक के इलाज का खर्च सरकार उठायेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी पूछती है कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया? कांग्रेस ने आपके अधिकारों को मजबूत किया. जब बिहार में कांग्रेस सत्ता में थी, तब बड़े शिक्षण संस्थान बने. उद्योग लगे. कई बड़े बांध और सड़कें बनीं. कहा कि 20 साल की एनडीए सरकार चुनाव से कुछ दिन पहले महिलाओं को पैसे देकर खरीदने की कोशिश कर रही है. यह सम्मान नहीं है. सम्मान तब होगा, जब सही मानदेय मिलेगा. बेटियां सुरक्षित महसूस करके पढ़ने जाएंगी. लेकिन मोदी-नीतीश यह सम्मान नहीं दे सकते. चुनाव नजदीक है. 10 हजार रुपये महिलाओं को देने का वादा सरकार कर रही है. उन्होंने कहा कि आज यहां का किसान उसी परिस्थिति में है जिस परिस्थिति में गांधी जी आए थे. इस दौरान कांग्रेस सांसद ने अडानी, अंबानी को मोदी का दोस्त बताया. सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया और कहा कि नई सरकार लायें जो आपके लिए काम करे. मंच संचालन पार्टी नेता अजय उपाध्याय ने किया. रैली को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान,सांसद पप्पू यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह व कन्हैया कुमार ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष ई शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >