Motihari: प्रियंका गांधी की आगमन से नयी उर्जा व संकल्प का अवसर: ई.शशिभूषण

कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष ई.शशिभूषण राय की अध्यक्षता में की गई.

Motihari: मोतिहारी. कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष ई.शशिभूषण राय की अध्यक्षता में की गई. इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की 26 सितम्बर को गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई व सफलता को लेकर समिति का गठन किया गया. जिसमें शैलेन्द्र कुमार शुक्ला,अनवर आलम अंसारी, विनय कुमार सिंह,विजय कुमार जयसवाल,यादोलाल पासवान, ओशैदूर रहमान, हरेराम महतो , मदन प्रसाद कुशवाहा, मदन चौधरी, रत्नेश त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार सिंह,विजय शंकर पाण्डेय, मुमताज अहमद , किरण कुमारी कुशवाहा, बिट्टू यादव, आबिद हुसैन, इम्तेयाज अहमद , रंजन शर्मा, संजीव सिंह आदि काे जिम्मेवारी दी गई.जिलाध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा कि चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है और सत्याग्रह की ऐतिहासिक धरती है. प्रियंका गांधी का आगमन यहाँ कांग्रेसजनों के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का अवसर होगा. जिले के प्रत्येक विधानसभा, प्रखंड और पंचायत स्तर तक जिम्मेदारी बाँटी गई है ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस कार्यक्रम में पहुँच सकें.कुमार आशीष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि यह जनता को संदेश देने का अवसर है कि कांग्रेस पार्टी ही जन-आकांक्षाओं की सच्ची आवाज़ है. बिहार की जनता महँगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है. बैठक को कैसर अली खाँ पूर्व महासचिव, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का इतिहास है। चंपारण सत्याग्रह ने पूरे भारत को आज़ादी का रास्ता दिखाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRITESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >