Motihari: सेंट्रल जेल मोतिहारी में 78 महिला व पुरुष बंदी कर रहे नवरात्र

सेंट्रल जेल मोतिहारी में बंद कैदियों ने शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की आराधना करने का संकल्प लिया है.

Motihari: मोतिहारी . सेंट्रल जेल मोतिहारी में बंद कैदियों ने शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की आराधना करने का संकल्प लिया है, जिसमें कई बंदियों ने उपवास भी रहकर मां की आराधना करेंगे. जेल प्रशासन ने उनके लिए फलाहार की व्यवस्था की है. जेल परिसर में भक्तिमय माहौल है. कलश स्थापना के लिए बंदियों ने वार्ड की साफ-सफाई कर ली है. वार्ड को फुलों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजा में लगे है. सोमवार सुबह मंत्राेच्चारण के साथ कलश स्थापन होगा. इससे बंदियों में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा. जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि इस बार 78 महिला व पुरूश बंदी नवरात्र कर रहे है. इसमे 64 पुरुष व 14 महिला बंदी शामिल है. नवरात्र करने वाले बंदियों में मुकेश पाठक, ह्दयानंद पटवारी, कुणाल सिंह, हितलाल सिंह संजय मांझी, लालसाहेब, उमंग दूबे, नौलेज मांझी, विजय सहा, मायालाल हजरा, हनुमान दूबे, जितेंद्र सहनी, नरेश साह, कृष्णा महतो, कृष्णा गिरि के अलावा महिला बंदी में रूबी देवी, शिल्पी कुमारी, बबीता श्रीवास्तव, अंजली देवी, संगीता देवी, इंदू देवी, रानी देवी, कुसुम देवी, रिता सिंह व मीना देवी सहित अन्य शामिल है. उन्होंने बताया कि नवरात्र करने वाले बंदियों के फलहाल की व्यवस्था कारा प्रशासन द्वारा की गयी है. कारा परिसर भक्ति से सराबोर है. बंदियों ने नवरात्र त्योहार को लेकर काफी उत्साह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >