जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष बने प्रकाश अस्थाना व मंजू देवी

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने नियमों के अनुसार पूर्वी चंपारण जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन (बीस सूत्री) समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का नाम नामित किया है.

मोतिहारी.मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने नियमों के अनुसार पूर्वी चंपारण जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन (बीस सूत्री) समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का नाम नामित किया है. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह जिला प्रभारी सुनिल कुमार समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना समिति के उपाध्यक्ष होंगे. समिति में जदयू के 11 व भाजपा के 12 सदस्य है. भाजपा में सभी नये सदस्य बने है, जबकि जदयू में महागठबंधन शासनकाल में बने सदस्यों में तीन को परिवर्तित किया गया है. जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि दीपक पटेल की जगह रंजन पटेल, शोभा सिंह के जगह कविंदर कुशवाहा व पूर्व विधायक रजिया खातून को भी बदला गया है. जो सूची जारी की गयी है वह निम्न प्रकार है. कुल 25 सदस्य बने हैं.

भाजपा व जदयू जिला बीस सूत्री सदस्यों की सूची

शर्मानंद सहनी बखतौरा आदापुर, सुनिल भूषण ठाकुर जिहोरवा मठ, रंजन सिंह पटेल छतौनी बाजार, सरिता देवी लौखान ढाका, संजय किशोर तिवारी बथना केसरिया, ब्रजेश श्रीवास्तव रूपहारा बेलिसराय, हेमराज राम तेलहारा ढाका, अभिषेक प्रकाश रजक पर्सा पकड़ीदयाल, कविन्द्र कुशवाहा मेहसी, सकील अंसारी खुदानगर मोतिहारी, अशोक कुमार पांडेय श्यामपुर आदापुर, राजेश तिवारी जमुआ ढाका जिला भाजपाध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता हरसिद्धि, वरूण सिंह बनकटवा जितना, सुरेन्द्र प्रसाद गरहिया ढाका, श्रीमती ज्योति राज गुप्ता राजमंदिर केसरिया, इंद्रमणि उर्फ बब्लू पासवान मठियाडीह मोतिहारी, रविन्द्र सहनी झखरा पीपराकोठी, राजकुमार सिंह गवन्द्री ढाका, राजन कुमार बैरियाडीह हरसिद्धि, ई. रमेश पासवान कोरैया तुरकौलिया, धरणीधर मिश्र कैलाश नगर मंजुराहा को समिति सदस्य बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >