विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

जिले के विभिन्न खेल के मैदान पर क्रिकेट,कबड्डी,कुश्ती, बैडमिंटन और शतरंज की शुरुआत हो चुकी है.

मोतिहारी. जिले के विभिन्न खेल के मैदान पर क्रिकेट,कबड्डी,कुश्ती, बैडमिंटन और शतरंज की शुरुआत हो चुकी है. जिसमें सोमवार को खेलो मोतिहारी के संयोजक व पटना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने सभी जितने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहना कर और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया. पुरुष युगल बैडमिंटन का सेमी फ़ाइनल और फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें शिशिर राज एवं कुंदन कुमार सिंह ने ओझा पांडे और अरनव कुमार सिंह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. ऋषभ शेखर और आदित्य राज ने अरहान वकार और आदित्य राज को हराकर फाइनल मे प्रवेश किया.

फाइनल मुकाबला में ऋषभ शेखर और आदित्य आदित्य राज ने शिशिर राज और कुंदन कुमार सिंह को 21-18, 31-28, 19-21 से मैच को जीत लिया. मुख्य अथिति स्टेट बार काउंसेलिंग के पूर्व को चेयरमैन एवं जिला विधिज्ञ संघ के सचिव राजीव कुमार द्विवेदी उर्फ़ पप्पू द्विवेदी जी,डॉ हेना चंद्रा,कौशिक फाउंडेशन के सचिव बंटी सिंह,समर पाण्डेय साथ ही ढेकहा मैंदान पर 2 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिसमें बिटू इलेवन बनाम सुकेश इलेवन के बीच खेला गया जिसमें बिटू इलेवन 8 विकेट खोकर 106 रन बनाया और सुकेश इलेवन 3 विकेट खोकर 111 रन बना कर मैच को जीत लिया. दुसरा मैच बिटू इलेवन बनाम बरदाह इलेवन के बीच खेला गया। बिट्टू इलेवन 10 विकेट खोकर 49 रन बनाए और बरदाह इलेवन नें 5 विकेट खोकर 52 रन बनाकर मैच को जीत लिया. वहीं पिपरा कोठी ग्राउंड पर भी दो मैच का आयोजन किया गया. जिसमें एम.सी.सी इलेवन और मंजीत इलेवन के बीच खेला गया.मंजीत इलेवन 8 विकेट खोकर 99 रन बनाएं।.और एम.सी.सी इलेवन 4 विकेट खोकर 103 रन बनाकर मैच को जीत लिया. दुसरे मैच में सनी इलेवन बनाम ऋतिक इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें सनी इलेवन 8 विकेट खोकर 100 रन बनाया .और ऋतिक इलेवन 5 विकेट खोकर 105 रन बना कर मैच जीत लिया. नेहरू स्टेडियम में चम्पारण इलेवन बनाम अभिजीत इलेवन के बीच खेला गया. अभिजीत इलेवन 10 विकेट खोकर 142 रन बनाया. चम्पारण इलेवन 85 रन पर आल आउट हो गया। अभिजीत इलेवन 57 रन से मैच को जीत लिया. दुसरे मैच में पुष्पेंद्र इलेवन बनाम राजा इलेवन के बीच खेली गई पुष्पेंद्र इलेवन 10 ओवर में 142 रन बना कर आउट हो गई जबकि राजा इलेवन 95 रन पर आल आउट होकर मैच हार गई.

मौके पर नीतीश पटेल, सिद्धांत पटेल, श्रृंजय सिंह,शिवेंद्र कुमार,विवेक सिंह,विवेक तिवारी,श्रीकांत कुमार,पंकज, निहाल,मोलू कुमार,विवेक तिवारी, अमन,सारथी,सनी सिंह,आकश,ध्रुव पार्थ,सारथी ,अखिलेश्वर मिश्रा,गौरव चंद्रवंशी आशीष कुमार,रविंदर कुमार, नमन सिंह,इफ़्तेखर अहमद,रोहित सिंह,अमन,सोनू कुमार कुमार सौरभ,अभिषेक साह अमन कश्यप,मुकल कुमार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >