कोटवा के पियूष राज ने पहले प्रयास में पास की NEET, 632 अंक और AIR 3224 हासिल

पूर्वी चंपारण के गैरा गांव निवासी पियूष राज ने NEET 2024 में पहले ही प्रयास में 632 अंक और ऑल इंडिया रैंक 3224 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है.

East Champaran News: प्रखंड क्षेत्र की बरहरवा कला पूर्वी पंचायत के गैरा गांव निवासी पियूष राज ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. पियूष ने अपने पहले ही प्रयास में 632 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3224 हासिल की है.

उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, गांव और पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल बन गया.

पहले प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता

पियूष राज, योगेंद्र पांडेय के पुत्र हैं. उन्होंने पहले ही प्रयास में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडिकल शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.

ग्रामीणों ने इसे पूरे कोटवा और पूर्वी चंपारण के लिए गर्व का क्षण बताया.

सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया

पियूष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया.

उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद की.

घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

सफलता की जानकारी मिलते ही पियूष के घर बधाई देने वालों की भीड़ जुट गई.

ग्रामीणों ने कहा कि उनकी उपलब्धि से गांव के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित होंगे.

ग्रामीणों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

पियूष को बधाई देने वालों में राजेश्वर ओझा, पंकज कुमार, लक्ष्मीकांत कुमार झा, आलोक झा, रामजीवन ठाकुर, लखिन्द्र चौधरी और सुरेंद्र सिंह समेत कई लोग शामिल रहे.

सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मेडिकल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivam

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >