10 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी

पूर्वी चंपारण पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. पेट्रोल पंप संचालक से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Motihari News: पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप संचालक से रंगदारी मांगने और फायरिंग कर नोजलमैन को घायल करने के मामले में 10 वर्षों से फरार आरोपी अमर प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

10 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के शाह मोहम्मद डुमरी निवासी अमर प्रताप सिंह के रूप में हुई है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी.

पेट्रोल पंप फायरिंग कांड में था वांछित

पुलिस के अनुसार मधुबन थाना कांड संख्या 164/16 में आरोपी ने योगौलिया स्थित पेट्रोल पंप संचालक राकेश सिंह से रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं मिलने पर पेट्रोल पंप पर मौजूद नोजलमैन को गोली मारकर घायल कर दिया गया था. इस मामले में वह अप्राथमिकी अभियुक्त था.

गैस एजेंसी संचालक से भी मांगी थी रंगदारी

मधुबन थाना कांड संख्या 184/16 में आरोपी अमर प्रताप सिंह पर भूषण एचपी गैस एजेंसी के संचालक आमोद कुमार उर्फ पप्पू साहू से रंगदारी मांगने का आरोप है. इस मामले में वह प्राथमिक अभियुक्त के रूप में नामजद था.

आठ आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पारू थाना सहित विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, जालसाजी और अन्य धाराओं के करीब आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी अभियान में एसआई आशुतोष कुमार, पारू थाना पुलिस और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में NIA की छापेमारी, ट्रैवल एजेंट से एक घंटे पूछताछ; मोबाइल जब्त, पटना बुलाया गया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >