तेज हवा व लू के थपेड़ों से सूख रहे लोगों के हलक

तेज धूप व हीटवेव की चपेट में कई दिनों से है. वहीं तेज हवा से लोगों के हलक सूख रहे हैं. जिले का पारा भी 43 डिग्री पार हो चुका है.

मोतिहारी.पूर्वी चम्पारण जिला तेज धूप व हीटवेव की चपेट में कई दिनों से है. वहीं तेज हवा से लोगों के हलक सूख रहे हैं. जिले का पारा भी 43 डिग्री पार हो चुका है. पूरे जिले में तेज धूप और लू का कहर जारी है तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर रही. पछुआ हवा भी 18 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है. जिसके कारण सोमवार को भी लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा. लोग 10 बजे पूर्वाह्न से लेकर अपराह्न 4 बजे तक अपने घरों में सिमटे रहे. अति आवश्यक कार्य के कारण ही लोग दोपहर में निकले थे. गरमी का असर मनुष्य ही नहीं, पशु पक्षी जैसे जीव-जंतू पर प्रतिकूल असर पड़ा है. शहर के बाजारों में गरमी के कारण भीड़ नही जुट रही है. राहगीर लोग प्यास बुझाने तथा ऊर्जा के लिए जूस ,खीरा का सेवन करते नजर आये. आइसक्रीम से लेकर फालूदा की दुकानों पर शाम को भीड़ लग रही है. मौसम विभाग के अनुसार अभी पांच दिनों तक तापमान में बहुत ज्यादा कमी आने की कोई संकेत नही है. लू व ताप घात से बचने के लिए लोगों के द्वारा हर जरूरी उपाय अपनाने की सलाह लगातार स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही है. लू से बचाव के उपाय: लू व तापघात से प्राय: कुपोषित बच्चे, गर्भवती महिलाओं, श्रमिक आदि शीघ्र प्रभावित हो सकते है. इन्हें प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक गर्मी से बचाने के लिए छयादार ठंडे स्थान पर रखने का प्रयास करें, तेज धूप से निकलना आवश्यकता हो तो ताजा भोजन करके उचित मात्रा में ठंडे जल का सेवन करके बाहर निकलें, थोड़े अन्तराल के पश्चचात ठंडे पानी, शीतल पेय, छाछ, ताजा फल का रस का सेवन करते रहना आवश्यक है, तेज धूप में बाहर निकलने पर छाते का उपयोग करे अथवा पतले कपड़े से सिर व बदन को ढ़क कर रखें, रोगी की त्वचा को गीले कपड़े से स्पंज करते रहे सहित अन्य बातें प्रमुख रूप से शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >