Motihari: मोहम्मदपुर गांव के लोगों ने सड़क पर की धानरोपनी

पचरुखा मध्य पंचायत के मोहम्मदपुर गांव में जाने वाली सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई हैं.

Motihari: बंजरिया. पचरुखा मध्य पंचायत के मोहम्मदपुर गांव में जाने वाली सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई हैं. आलम यह हैं कि बरसात के मौसम की पहली हुई बारिश में सड़क गड्ढों एवं कीचड़ में तब्दील हो गयी हैं. हालत बद से बदतर हैं. अब तक इस मार्ग से यात्रा करने वाले कितने लोग सड़क के गड्ढों एवं कीचड़ में गिर कर जख्मी हो चुके हैं. न पैदल चलना आसान, न ही किसी वाहन का गुजरना मुमकिन. यातायात कष्टप्रद होने से ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के लोगों से नाराज हैं. यहां के लोगों ने पूर्व में कई बार सड़क बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं. संबंधित वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर सड़क बनाने की मांग की, लेकिन अबतक उसका कोई नतीजा नहीं निकला. थक हार कर ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया. गांव के लोग गड्ढेनुमा कीचड़ से भरे उक्त सड़क के पास जुटे. कुछ लोगों ने धान का बिचड़ा लाया और सामूहिक रूप से सड़क के कीचड़ में धान की रोपनी कर दी. गांव के लोगों का कहना हैं कि कोई सुधि लेने वाला नहीं हैं.इस संबंध में पूर्व मंत्री सह नरकटिया विधायक डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा. बरसात के कारण कार्य में देरी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajnikhil banjriya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >