सावन और चेहल्लुम पर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

मोतिहारी में सावन की पहली सोमवारी और चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट है. शांति समिति की बैठक में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है. सभी से सहयोग की अपील की गई है.

Motihari News: सावन की प्रथम सोमवारी एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को गड़हिया बाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने की. इसमें जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया. बैठक में कांवर यात्रा एवं चेहल्लुम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

Madhuban News: कांवर यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकालने की अपील

बैठक में प्रथम सोमवारी के अवसर पर निकलने वाली कांवर यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई. थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन संपन्न कराएं.

सोशल मीडिया पर साइबर सेल की रहेगी नजर

थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की साइबर सेल की विशेष निगरानी रहेगी. किसी भी प्रकार के भ्रामक, अफवाह फैलाने वाले या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करें.

आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने दोनों पर्वों को भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह, एसआई अभय कुमार झा, जयनारायण सहनी, विजय शंकर यादव, अरुण कुमार, जयमंगल यादव सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नशा मुक्ति अभियान, पीएम मोदी का लाइव संबोधन दिखाया गया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >