Motihari: छठ पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

क आस्था के महान पर्व छठ पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में जरूर मनाएं.

Motihari: रक्सौल. लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में जरूर मनाएं. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर हर तरह का सहयोग मुहैया कराया जाएगा. साथ ही भीड़ भाड़ वाले जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी रहेगी. उक्त बातें गुरुवार को आदापुर थाना परिसर में आहुत शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों के बीच रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार व एसडीपीओ मनीष आनंद ने संयुक्त रूप से कही. अधिकारीद्वय ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में पर्व की शांति भंग करने वाले को या धार्मिक उन्माद फैलाने को को नहीं बख्शा जाएगा. इसके लिए चिन्हित जगहों एवं व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. वहीं बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों तथा गणमान्यों से पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की अपील की गई. जिसपर सभी ने सहमति प्रदान करते हुए हर हाल में प्रशासनिक सहयोग एवं समन्वय पर बल दिया गया. मौके पर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान, बीडीओ रणधीर कुमार, सीओ अनामिका सिंह, मुखिया पूर्व मुखिया विनय सिंह, शंकर प्रसाद, सफी अहमद मियां, सरपंच लक्ष्मीकांत प्रसाद यादव, रामचंद्र चौरसिया सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >