Motihari: पताही में युवक को चापाकल से बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल, जांच की मांग

पूर्वी चंपारण के पताही में युवक को चापाकल से बांधकर पीटने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है. पढ़ें पूरी खबर...

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड में एक युवक को चापाकल से बांधकर पीटने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि ‘प्रभात खबर’ नहीं करता है.

विद्यालय परिसर का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो पचपकरी थाना क्षेत्र के भंडार गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसहिया का बताया जा रहा है.

वीडियो में एक युवक को स्कूल परिसर में लगे चापाकल से बांधकर लाठी से पीटते हुए देखा जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि युवक पर चोरी का आरोप लगाया गया था.

शिक्षक पर लगे आरोप

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि युवक की पिटाई करने वाला व्यक्ति विद्यालय में पदस्थापित एक शिक्षक है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच घटना को लेकर आक्रोश और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

हालांकि, इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

पुलिस ने कही जांच की बात

मामले को लेकर जब पचपकरी थानाध्यक्ष उत्तम कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि फिलहाल यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है.

उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई घटना सामने आती है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में बहस और चर्चाओं का दौर जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >