Patahi Jackal Attack: पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र अंतर्गत जिहुली और पदुमकेर पंचायत के नरायनपुर गांव में सियार के काटने से घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके के ग्रामीणों में दहशत और हड़कंप का माहौल है.
20 दिन पूर्व सियार ने हमला कर किया था घायल
घटना से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है:
- मृतकों की पहचान: मृतकों में जिहुली गांव निवासी गनी साह और पदुमकेर पंचायत के नरायनपुर गांव निवासी 62 वर्षीय दीनानाथ राउत शामिल हैं.
- खेत में हुआ था हमला: दीनानाथ राउत को करीब 20 दिन पूर्व धान के खेत में सिंचाई (पानी पटाने) के दौरान सियार ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.
- आधा दर्जन लोग हुए थे शिकार: जिहुली गांव में मृत गनी साह समेत करीब आधा दर्जन लोगों को पिछले दिनों सियार ने अपना शिकार बनाया था.
जनप्रतिनिधि ने की मौत की पुष्टि
जिहुली पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सियार के काटने से घायल गनी साह और दीनानाथ राउत की मौत हो गई है. दोनों का इलाज चल रहा था. एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग खेतों की तरफ जाने से डर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: रामगढ़वा: आंगनबाड़ी सेविका रंजना देवी का हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
