पिपराकोठी किसान आंदोलन में सांसद पप्पू यादव की हुंकार, लोकसभा से हाईकोर्ट तक लड़ाई का ऐलान

Pappu Yadav Motihari Visit: पिपराकोठी किसान आंदोलन में पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने वाटर पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई उनकी अपनी लड़ाई है और इस मुद्दे को लोकसभा से लेकर हाईकोर्ट तक उठाया जाएगा.

मोतिहारी से सुजीत कुमार पाठक की रिपोर्ट

Pappu Yadav Motihari Visit: पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को उस समय नई मजबूती मिली, जब सांसद पप्पू यादव आंदोलन स्थल पर पहुंचे. उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संघर्ष को न्यायसंगत बताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

Papu Yadav: किसानों से बोले- मैं आपके बेटे की तरह हूं

आंदोलन के दौरान किसानों को संबोधित करते सांसद पप्पू यादव

आंदोलन को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा, “मैं आपके बेटे की तरह हूं. आपकी लड़ाई मेरी अपनी लड़ाई है. जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा.” उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा.

लोकसभा से हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ने का ऐलान

सांसद ने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए इस पूरे मामले को हाईकोर्ट तक ले जाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि किसानों के साथ अन्याय हुआ तो वे हर लोकतांत्रिक और संवैधानिक मंच पर उनके पक्ष में आवाज उठाएंगे.

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

पप्पू यादव ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत रीढ़ हैं. उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.

संयम और एकजुटता बनाए रखने की अपील

सांसद ने आंदोलनरत किसानों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि आंदोलन किसानों की जागरूकता और एकता का प्रतीक है. सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष किसानों की मांगों को गंभीरता से रखा जाएगा.

आंदोलन को मिली नई मजबूती

किसानों ने सांसद को भूमि विवाद और आंदोलन की पूरी जानकारी दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि सांसद के हस्तक्षेप से उनकी आवाज सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी. सांसद के समर्थन के बाद आंदोलन में शामिल किसानों में नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला.

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मुख्तार प्रसाद गुप्ता, पिपरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंकुश कुमार सिंह, पूर्व ढाका विधानसभा प्रत्याशी अभिजीत सिंह, पूर्व जाप जिलाध्यक्ष पवन सिंह, छात्र नेता आकाश सिंह राठौड़, युवा नेता मणि भूषण यादव, दीपक यादव, रौनक त्यागी, पुन्नू सिंह, नरेन आलम, अभिषेक कुमार यादव, अभिषेक रंजन, निकलेश यादव, मुन्ना कुशवाहा, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों किसान एवं स्थानीय नेता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: रक्सौल एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण तेज: मुआवजा लेने का आखिरी मौका, चूके तो कोर्ट में जमा होगी राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >