दोपहर में पंचायत कार्यालय पर लटका मिला ताला, परिसर में घूमती रहीं बकरियां, व्यवस्था पर उठे सवाल

मोतिहारी की नौरंगिया पंचायत में सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, जब दोपहर में पंचायत कार्यालय बंद मिला. ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

Panchayat Office Closed: मोतिहारी के सदर प्रखंड की नौरंगिया पंचायत में पंचायत सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. सोमवार दोपहर, जब पंचायत कार्यालय में कर्मियों के मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने का समय था, तब मनरेगा भवन स्थित पंचायत कार्यालय पर ताला लटका मिला. परिसर में कर्मचारियों की जगह बकरियां घूमती नजर आईं.

इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाओं की उपलब्धता पर चिंता जताई है.

ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय का लगाना पड़ता है चक्कर

स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत कार्यालय में कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी उन्हें प्रखंड कार्यालय जाना पड़ता है. इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है.

लोगों का आरोप है कि यदि सदर प्रखंड की अन्य पंचायतों की भी दोपहर के समय जांच कराई जाए तो कई जगह ऐसी ही स्थिति सामने आ सकती है.

पंचायत सरकार की व्यवस्था पर उठे सवाल

सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है. ऐसे में कार्यालय बंद रहने की घटनाओं ने पंचायत सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

स्थानीय लोगों ने पंचायत कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने क्या कहा?

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी पुरुषोत्तम वरुणानंद ने बताया कि एक कार्यपालक सहायक को रूलही पंचायत में होने वाले चुनाव संबंधी कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है.

उन्होंने कहा कि अन्य कर्मी दूसरे विभागों से जुड़े हैं. पूरे मामले की जांच होने पर पंचायत कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >