Motihari News: बंजरिया प्रखंड के अजगरी पंचायत अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय पकड़िया में जिला स्तरीय "चंपारण चैंपियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता-2026" में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पंचायत के छात्र खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया. समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार ने की. मुख्य अतिथि समाजसेवी सह मुखिया पति दीपक कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया.
Banjariya News: कैरम और शतरंज के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिंह एवं प्रधानाध्यापक ने जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वर्ग-9 के छात्र संदीप कुमार को पुष्पमाला पहनाकर एवं कैरम बोर्ड भेंट कर सम्मानित किया. वहीं शतरंज प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर विजेता रहे अभिलेश कुमार को शतरंज बोर्ड देकर सम्मानित किया गया.
खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया
समारोह को संबोधित करते हुए दीपक कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने सरकार की "खेलो इंडिया" योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों में सक्रिय भागीदारी कर राज्य और देश का नाम रोशन करने की अपील की.
शिक्षकों और ग्रामीणों की रही भागीदारी
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह, शिक्षक सोनू कुमार, मनु कुमार, दुर्गा पासवान, प्रवीण कुमार, आलोक कुमार, पवन कुमार, शालिनी कुमारी, रुचि कुमारी, निशा कुमारी, शिल्पी कुमारी, विद्यालय के प्रधान सहायक अनुराग राज सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी सिविल कोर्ट भर्ती के अंतिम दिन आवेदन के लिए जिला नियोजन कार्यालय में उमड़ी भीड़
