Motihari: दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

रक्सौल थाना क्षेत्र के गम्हरीया चौक के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई.

Motihari: रक्सौल. नेपाल को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 527 डी पर रक्सौल थाना क्षेत्र के गम्हरीया चौक के पास गुरूवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के कौड़िहार भगवानपुर निवासी पप्पू यादव के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रक्सौल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मोतिहारी से रक्सौल की तरफ आ रहे नेपाली नंबर की बाइक पर सवार तीन युवक, पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहे एक बाइक से टकरा गए. तेज गति होने के कारण नेपाली नंबर के बाइक सवार शिवम कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर चिकित्सकों के द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है. यहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घायलों में नौका टोला निवासी मनीर अंसारी के पुत्र मनवर अंसारी, कौड़िहार भगवानपुर निवासी सुरेश यादव के पुत्र उज्जवल कुमार, बनकटवा पूर्वी चंपारण घुघुआ गांव निवासी रंधीर यादव के पुत्र शिवम कुमार शामिल है. जिसमें एक घायल मनवर अंसारी को बेहतर इलाज के लिए नेपाल के वीरगंज रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है. आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >