Motihari: एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा के साथ एक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान व आदापुर थाना की पुलिस टीम के संयुक्त कार्रवाई में इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से ढाई किलो गांजा के साथ एक तस्कर की गिरफ्तारी हुई है.

Motihari: रक्सौल . भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान व आदापुर थाना की पुलिस टीम के संयुक्त कार्रवाई में इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से ढाई किलो गांजा के साथ एक तस्कर की गिरफ्तारी हुई है. इसकी पुष्टि करते हुए आदापुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान ने बताया कि नेपाली नंबर की पल्सर बाइक पर गांजा की खेप लेकर आ रहे तस्कर नेपाल के बारा जिलांतर्गत कलैया थाना अंतर्गत पीपर पाती गांव के वार्ड संख्या 7 निवासी नबाब सहनी के पुत्र गजेंद्र सहनी 34 वर्ष को 2.46 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है, जबकि एक अन्य तस्कर भागने में सफल रहा. वहीं स्थानीय औरैया गांव निवासी रितेश कुमार को चार लाख 23 हजार नेपाली व 17 सौ भारतीय रुपए के साथ पुलिस अभिरक्षा में लेकर जांच पड़ताल जारी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के नियमों के तहत विशेष अभियान चलाकर अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >