Motihari news : नशीली दवा के साथ एक गिरफ्तार

भारत-नेपाल की सीमा पर तैनात नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) की टीम के द्वारा ओनेरेक्स सिरप के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया है.

Motihari news : रक्सौल. भारत-नेपाल की सीमा पर तैनात नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) की टीम के द्वारा ओनेरेक्स सिरप के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक उजले रंग के झोला में नीचे कफ सीरप रखने के बाद ऊपर से आलू रखकर नशीली दवा की तस्करी कर रहा था. जिसकी गुप्त सूचना सशस्त्र पुलिस बल को मिली थी, इसके बाद एक टीम के द्वारा रक्सौल से वीरगंज की तरफ आ रहे टांगा को वीरगंज भंसार क्षेत्र में रोककर जांच की गयी तो आलू के झोला से 50 बोतल कफ सिरप को बरामद किया गया. आरोपी की पहचान महागढ़ीमाई नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 भौरा निवासी चंदन सहनी के रूप में की गयी है. एपीएफ के प्रवक्ता डीएसपी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >