नेपाल की तबाही के बाद तीन परिवारों की टूटी उम्मीद, 26 अगस्त से लापता हैं जगीराहां के तीन युवक

नेपाल में भीषण बाढ़ और त्रासदी के बाद केसरिया प्रखंड के जगीराहां के तीन युवक लापता हैं. 26 अगस्त से लापता रामबाबू साह, प्रमोद साह और मुनिल साह के परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है. प्रशासन उनकी तलाश में जुटा है.

Motihari News: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और त्रासदी के बाद केसरिया प्रखंड के जगीराहां वार्ड संख्या-9 के तीन युवक लापता हैं. 26 अगस्त के बाद से रामबाबू साह, प्रमोद साह और मुनिल साह से परिजनों का संपर्क नहीं हो पाया है. रविवार को बीडीओ कुमुद कुमार, सीओ पूनम मिश्रा और बिजधरी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी लापता युवकों के घर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली.

Kesaria News:  नेपाल त्रासदी के बाद तीन युवकों से संपर्क टूटा

अधिकारियों ने रामबाबू साह की पत्नी रीता देवी, प्रमोद साह की पत्नी वीणा देवी और मुनिल साह की पत्नी किरण देवी समेत अन्य परिजनों से बातचीत की. परिजनों ने बताया कि 26 अगस्त के बाद से तीनों युवकों से फोन पर बातचीत नहीं हो पा रही है.

लगातार संपर्क करने के प्रयास के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है.

अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

तीनों युवकों के लापता होने के बाद उनके परिवारों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है. रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने परिजनों ने भावुक होकर तीनों की सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक पहल करने की गुहार लगाई.

परिजनों ने कहा कि लंबे समय से संपर्क नहीं होने के कारण उनकी बेचैनी लगातार बढ़ रही है.

प्रशासन ने तलाश के लिए जानकारी भेजी

बीडीओ कुमुद कुमार ने बताया कि लापता लोगों से संबंधित जानकारी संबंधित स्तर पर भेजी गई है. उनकी तलाश और स्थिति का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

सीओ पूनम मिश्रा ने कहा कि प्रशासन मामले की लगातार जानकारी जुटा रहा है. नेपाल में संबंधित स्तर से कोई सूचना प्राप्त होते ही परिजनों को इसकी जानकारी दी जाएगी.

परिजनों की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर भी चिंता

लापता युवकों के परिजनों की भावनात्मक स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी ली. इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. पूजा से बातचीत कर परिजनों की स्वास्थ्य जांच को लेकर आवश्यक व्यवस्था पर चर्चा की गई.

सकुशल वापसी की उम्मीद में परिवार

तीनों युवकों के परिजन प्रशासन की पहल से जल्द किसी सूचना मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि संबंधित स्तर से जानकारी जुटाकर लापता युवकों की स्थिति का पता लगाने के लिए आवश्यक प्रयास जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: तीन बार जेल गया, फिर भी चोरी नहीं छोड़ी, मधुबनीघाट में पुलिस ने बजरंग को दबोचा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >