Motihari: रक्सौल विधानसभा से दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर नामांकन की प्रक्रिया 20 नवंबर को समाप्त हो गयी.

Motihari: रक्सौल . बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर नामांकन की प्रक्रिया 20 नवंबर को समाप्त हो गयी. इसके बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा की गयी. नामांकन पत्रों की समीक्षा के उपरांत दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है. पेपर में कमी के कारण बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. गौतम कुमार व सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी धर्मवीर पासवान का नोमिनेशन रद्द हो गया है. नामांकन पत्रों की समीक्षा के बाद चार प्रत्याशी जिनके नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं. उनमें जन सुराज के प्रत्याशी कपिलदेव प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी धुरेन्द्र कुमार व मो. कलीम शामिल है. इधर, नोमिनेशन के आखिरी दिन रक्सौल विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी मो. कलीम व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद के द्वारा निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार को अपना नोमिनेशन सौंपा गया. अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह रक्सौल विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार ने दो नोमिनेशन रद्द होने की पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >