मोतिहारी में तीन थानों के थानाध्यक्ष बदले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

मोतिहारी जिले के पहाड़पुर, कुण्डवाचैनपुर और पचपकड़ी थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग की गयी है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने और खाली पदों को भरने के लिए यह बदलाव किया है.

मोतिहारी में नए थानाध्यक्ष: जिले में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग की गयी है. पहाड़पुर, कुण्डवाचैनपुर और पचपकड़ी थाने की कमान अब नये अधिकारियों के हाथ में होगी. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि खाली पदों को भरने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह बदलाव किया गया है.

मनीष कुमार को मिली पहाड़पुर की जिम्मेदारी

2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार को पहाड़पुर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. वह जिला आसूचना इकाई और कुण्डवाचैनपुर के पूर्व थानाध्यक्ष रह चुके हैं.

पहाड़पुर के पूर्व थानाध्यक्ष के निलंबन के बाद से यह पद खाली था. अब मनीष कुमार की पोस्टिंग के साथ यहां थानाध्यक्ष का पद भर दिया गया है.

अमन कुमार और नंदनी कुमारी को भी जिम्मेदारी

रक्सौल थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अमन कुमार को कुण्डवाचैनपुर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.

वहीं, नगर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर नंदनी कुमारी को पचपकड़ी थाने की जिम्मेदारी दी गयी है.

तीनों नये थानाध्यक्षों को 24 घंटे के अंदर अपने-अपने संबंधित थाने में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढे़ं :

एक बाइक पर सवार थे तीन दोस्त, रास्ते में डायल 112 से भिड़े और सड़क पर मच गयी चीख-पुकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >