नेपाल में भारी बारिश से नदियां उफान पर, कई गांवों के निचले इलाकों में फैला पानी

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पूर्वी चंपारण की नदियां उफान पर हैं. दुधौरा नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों के खेतों में पानी फैलने लगा है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है.

Bihar Flood Alert: नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड में दिखने लगा है. प्रखंड से होकर गुजरने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. खासकर दुधौरा नदी उफान पर है और उसका पानी आसपास के खेतों में फैलने लगा है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है, जबकि तटीय इलाकों के ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है.

दुधौरा नदी का जलस्तर बढ़ा, खेतों में फैला पानी

लगातार बारिश के कारण दुधौरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है. नदी का पानी घोडमरवा, हड़वा टोला, बढ़ईया टोला समेत आसपास के गांवों के सरेह (खेतों) में फैलने लगा है. निचले इलाकों में रहने वाले लोग एहतियात के तौर पर अपने पशुओं और जरूरी सामानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं.

प्रशासन अलर्ट, नदियों पर रखी जा रही नजर

बंजरिया के नवपदस्थापित अंचलाधिकारी (सीओ) कृष्णा प्रताप सिंह ने बताया कि नेपाल में लगातार बारिश के कारण सिकरहना, तिलावे, बंगरी और दुधौरा नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. प्रशासन की ओर से सभी नदियों की लगातार निगरानी की जा रही है. संबंधित कर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी बदलाव की सूचना तुरंत देने के निर्देश दिए गए हैं.

ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

जलस्तर बढ़ने से तटीय गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है. किसानों का कहना है कि यदि नेपाल में बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है. इससे फसलों के साथ-साथ जनजीवन पर भी असर पड़ने की आशंका है.

यह भी पढे़ं: पूर्वी चंपारण के 42 गांवों की बदलेगी तस्वीर, पीएम-अजय योजना के तहत बनेंगे आदर्श ग्राम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >